After Header-1

महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल

अल्मोड़ा। ताकुला विकासखंड के ग्राम डोटियाल गांव में जंगल में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया।

साथी महिलाओं के शोरगुल मचाने के बाद गुलदार जंगल में भाग गया। हमले में महिला घायल हो गई। जिसे स्वास्थ्य केंद्र ताकुला में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार डोटियाल गांव निवासी गंगा देवी (36) गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास काटने गई थी। यहां घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। साथ की अन्य महिलाओ द्वारा शोरगुल करने के बाद गुलदार जंगल में भाग गया लेकिन उसके हमले में महिला घायल हो गई।

उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र ताकुला लाया गया जहां घाव में टांके लगने और प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया है। वहीं वन विभाग ने पीड़ित महिला को उपचार के लिए तीन हजार रुपये की सहायता प्रदान की है।
ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है और उन्हें पकड़ने को वन विभाग को छह माह पूर्व पत्र भी दिया गया था। लेकिन पत्र पर कोई अमल नहीं हो सका।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर जोशी ने बताया कि बिनसर वन्यजीव विहार से लगे सोनौली, हडौली, भेटुली और आस पास के गांवों में तेंदुआ और जंगली सुअर गांव और आबादी क्षेत्रों में दिन दहाड़े घूम रहे हैं कभी भी कोई बड़ी घटना सामने आ सकती हैं।

उन्होंने गांवों के आस पास घूम रहे गुलदारों को पकड़ने के साथ ही सूअरों को प्रशिक्षित शिकारियों के माध्यम से मारने की मांग की है।

साथ ही चार साल से लंबित पशु क्षति का मुआवजा राशि का भी जल्द भुगतान करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.