प्यार में अंधी युवती तीन बच्चों के बाप के साथ फरार

जांच में जुटी पुलिस, युवती बरामद, आरोपित अभी भी फरार

हल्द्वानी । एक 21 साल की युवती तीन बच्चों के बाप के साथ फरार हो गई है।  पुलिस ने युवती को तो बरामद कर लिया, लेकिन आरोपित फरार है। युवती को पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
मुखानी थाना क्षेत्र के भगवानपुर में रहने वाली 21 वर्षीय युवती बीते दिनों अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस की शरण ली। छानबीन में पता चला कि युवती को यहां टाइल्स का काम करने वाला मूलरूप से बेतिया बिहार निवासी मोहम्मद अनसार भगाकर ले गया है। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई।
मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह ने युवती को बिहार से बरामद कर लिया है। जबकि आरोपित पुलिस को देखकर फरार हो गया। वह तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है। पुलिस युवती को लेकर यहां पहुंची और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.