इराक में हिंसक झड़प में 15 प्रदर्शनकारियों की मौत

बगदाद। इराक में अल-सद्र के समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 15 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।

इराक के प्रभावशाली शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र ने सोमवार को राजनीति से हटने की घोषणा की जिसके बाद उनके सैकड़ों समर्थक सरकारी महल पहुंच गए।

इस दौरान अल-सद्र के समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई । इराक की सेना ने बढ़ते तनाव को शांत करने के उद्देश्य से शहर भर में कर्फ्यू की घोषणा कर दी।

इराक के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने कैबिनेट का सत्र निलंबित कर दिया। चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि शिया धर्मगुरु की घोषणा के बाद विरोध प्रदर्शनों के दौरान दंगा रोधी पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी, आंसू गैस के गोले छोड़ने से दर्जनों लोग घायल हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.