After Header-1

भाजपा करेगी राजघाट को गंगाजल से शुद्ध

नयी दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली में शराब घोटाले की आरोपी सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के राजघाट पर प्रदर्शन की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि जीवन भर शराब के विरोधी रहे राष्ट्रपिता की समाधि को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंदा कर दिया है और भाजपा उसे गंगाजल से पवित्र करेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और बाहरी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने यहां पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में आप और श्री केजरीवाल पर करारा हमला किया।  त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय राजनीति में नयी नवेली पार्टी एक रहस्य बनती जा रही है।

आबकारी नीति को लेकर उनसे बिन्दुवार एवं वस्तुनिष्ठ प्रश्न किये जा रहे हैं, लेकिन हर बार कभी लोटस, कभी बोगस कभी और कुछ बोल कर ध्यान भंग करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज तो हद हो गई जब आप के लोग राजघाट पर प्रदर्शन करने पहुंच गए और एक पौउआ के साथ दूसरा पौउआ फ्री देने वाले सच के सबसे बड़े प्रतीक के समक्ष सच को ढकने का स्वांग कर रहे हैं।

त्रिवेदी ने मशहूर शायर वसीम बरेलवी का एक शेर पढ़ा – ‘‘सच जरा सा, न घटेगा, न बढ़ेगा। झूठ की इंतिहा में लाख चेहरे बदल कर खड़ा हो जाऊं मैं, कमबख़्त ये आईना झूठ बोलता ही नहीं।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि शराब घोटाले को लेकर आरोपों पर श्री केजरीवाल ने रातोंरात नयी स्क्रिप्ट लिखी और कहा है कि उनके विधायक नहीं मिल रहे हैं और भाजपा उन्हें खरीद कर दिल्ली की सरकार गिराने की कोशिश कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.