After Header-1

गढ़वाल मंडल में अतिवृष्टि, 04 की मौत, 13 लापता

देहरादून। राज्य में हुई अतिवृष्टि के कारण कुल चार व्यक्तियोँ की मौत हुई है, जबकि 13 अभी भी लापता हैं। गढवाल मण्डल के आयुक्त सुशील कुमार ने रविवार को देर शाम बताया कि गढवाल मण्डल क्षेत्रान्तर्गत, जनपद देहरादून, टिहरी, एवं पौड़ी गढवाल में विगत रात्रि हुई अतिवृष्टि में हुए नुकसान के सम्बन्ध में नुकसान का आकलन करने के लिये खोजबीन और सर्च कार्य अभी भी जारी है।

उन्होंने बताया कि मण्डल में कुल 04 जनहानि हुई हैं। जिनमें से पौड़ी जनपद में 01, टिहरी में 02 तथा देहरादून जनपद में 01 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि कुल 13 लोग लापता हैं। आयुक्त के अनुसार, जनपद टिहरी से 06 तथा जनपद देहरादून से 07 लोग लापता है। लापता लोगों की खोजबीन का कार्य गतिमान है। देहरादून में 12 लोग घायल है, जिनके किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुल पशुहानि 63 हुई है। 08 आवास पूर्ण तथा 44 आवास आंशिक क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि पैदल मार्ग, पेयजल लाइन एवं एक अमृत सरोवर तथा राजकीय संपत्तियों को नुकसान हुआ है। जिनका आकलन राजस्व विभाग के टीम द्वारा किया जा रहा है।

गृह अनुदान, अनुग्रह अनुदान व सम्पत्ति पुर्ननिर्माण अनुदान के संबंध में जांच कर प्रभावित व्यक्तियों को मुआवजा दिये जाने के संबंध में कार्यवाही की जा रही है। श्री कुमार ने बताया कि एक राजकीय हेलीकॉप्टर बचाव कार्य में तैनात है। एनडीआरएफ के 39, एसडीआरएफ के 64 जवानों के अलावा, पुलिस, राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीमें बचाव व राहत कार्यों में लगी हैं। आपदा से हुई कृषि नुकसान का आकलन करने हेतु राजस्व की टीम लगाई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.