पूर्व सीएम ने किया कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल के संपूर्ण काव्य साहित्य का विमोचन

देहरादून। हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल के जन्मदिवस पर उनके संपूर्ण काव्य साहित्य का विमोचन किया गया। शनिवार को प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुस्तक का विमोचन किया।

इस काव्य साहित्य का प्रकाशन हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल शोध संस्थान की ओर से किया गया। जिसमें उनकी दुर्लभ कृतियों के साथ एक हजार से अधिक कविताएं संकलित की गयी हैं।

इस मौके पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर साहित्य को उपल्ब्ध करवाने में साहित्यकार डा. योगम्बर सिंह बर्त्वाल का महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने देहरादून के जिलाधिकारी कार्यालय स्थिति सभागार का नामकरण ऋषिपर्णा रखा।

उन्होने कहा कि जो रिस्पना का नाम ऋषिपर्णा आया है वह भी हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर के काव्य साहित्य से ही लिया गया है।

Leave a Reply