After Header-1

भारत को दुनिया का सबसे मजबूत देश बनाना हमारा मिशन :  केजरीवाल

नयी दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद  केजरीवाल ने ताल कटोरा स्टेडियम में आज राष्ट्रीय मिशन ‘मेक इंडिया नंबर-1’ की शुरूआत करते हुए कहा कि भारत को दुनिया का सबसे मजबूत देश बनाना हमारा मिशन है। आइए मिलकर भारत को नंबर-1 बनाते हैं। इसके लिए हमें देश में सबको अच्छी और मुफ्त शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं, हर युवा को रोजगार, हर महिला को सम्मान व सुरक्षा और किसानों को फसल का पूरा दाम देना, यह पांच चीजें सुनिश्चित करनी पड़ेगी।

मैं देश के 130 करोड़ लोगों से अपील करता हूं कि इस राष्ट्रीय मिशन के साथ जुड़ें। यह किसी पार्टी का मिशन नहीं है। भाजपा और कांग्रेस समेत देश के सभी पार्टी के लोग साथ आएं। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है, लेकिन शर्त यह है कि देश के 130 करोड़ लोगों को मिलकर बागडोर संभालनी पड़ेगी।

अगर इन पार्टियों और इन नेताओं के भरोसे देश को छोड़ दिया, तो भारत 75 साल और पीछे रह जाएगा। इनमें से किसी को अपना परिवार, तो किसी को अपना दोस्त प्यारा है। किसी को भ्रष्टाचार करना है, तो किसी को देश लूटना है। मैं देश के कोने-कोने में जाकर लोगों को जोड़ूंगा।

जब इस मिशन से 130 करोड़ लोग जुड़ जाएंगे, तब भारत को सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं क्योकि आज जो मैं एलान करने जा रहा रहा हूं, यह करोड़ों भारतीयों का बहुत पुराना सपना है और उस सपने को पूरा होने की शुरूआत होने जा रही है। हमारे देश का हर भारतीय चाहता है कि भारत दुनिया का नंबर वन देश बनना चाहिए।

हर भारतीय चाहता है कि भारत की गिनती दुनिया के अमीर देशों में होनी चाहिए। हर भारतीय चाहता है कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र बने। हर भारतीय चाहता है कि भारत सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बने। भारत एक महान देश है। भारत की सभ्यता कई हजार साल पुरानी है। एक समय ऐसा था, जब भारत का डंका पूरी दुनिया के अंदर बजा करता था। हमें भारत को वापस दुनिया का नंबर वन देश बनाना है।

आज हम एक राष्ट्रीय मिशन की शुरूआत करने जा रहे हैं। इस मिशन का नाम ‘मेक इंडिया नंबर-1’ है। देश के 130 करोड़ लोगों को इस मिशन के साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल हो गए हैं। इन 75 सालों में भारत ने बहुत कुछ हासिल किया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.