कश्मीरी पंडित की आतंकवादियों ने की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी और हमले में पीड़ित का भाई घायल हो गया है। कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति (केपीएसएस) ने कहा कि मंगलवार को हुई लक्षित हत्या से कश्मीरी पंडित समुदाय में दहशत फैल गयी है।

केपीएसएस ने हिंदू समुदाय के लोगों से घाटी छोड़ने की अपील की। पुलिस ने कहा कि शोपियां के चोटीगाम इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय के दो नागरिक सुनील कुमार और पिंटू कुमार को आतंकवादियों ने निशाना बनाकर गोली मार दी गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा,उनमें से सुनील कुमार की मौत हो गई और पिंटू घायल हो गया। पुलिस ने हमले के लिए आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है। हमले के तुरंत बाद, हमलावरों का पता लगाने के लिए सघन तलाश अभियान शुरू किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.