गहरी खाई में गिरी आईटीबीपी की बस, सात जवान शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में आईटीबीपी की बस गहरी खाई में गिरी गयी। इस हादसे में  सात जवान शहीद हो गये। जबकि अन्य 32 घायल हो गए। इस संबंध में आईटीबीपी के डीजी डॉ सुजॉय लाल थाउसेन का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा की दुर्घटना किस कारण से हुई।

आईटीबीपी के डीजी डॉ सुजॉय लाल थाउसेन ने बताया कि दुर्घटना में हमारे 7 जवानों की मौत हो गई। 8 जवान गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें एयर लिफ्ट करके श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है और बाकी जवानों का अनंतनाग के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा की दुर्घटना किस कारण से हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.