ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक महिला समेत सात गिरफ्तार

मुंबई। एंटी नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने गुजरात के भरूच जिले में एक ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक भरूच के अंकलेश्वर इलाके से पुलिस ने लगभग 513 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक जब्त की गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1026 करोड़ रुपए है। इससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि ड्रग्स का कितना बड़ा कारोबार चलाने की कोशिश की जा रही थी।

इस मामले में पुलिस का एक्शन भी शुरू हो गया है। पुलिस ने एक महिला समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। फिलहाल 5 को कोर्ट की ओर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि दो आरोपी एंटी नारकोटिक्स सेल की कस्टडी में है। उनसे इस मामले को लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.