विवादित बयान पर महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर  

देहरादून। घर घर तिरंगा अभियान को लेकर विवादित बयान देने पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ देहरादून की धारा चौकी में तहरीर दी गई है। ये तहरीर अधिवक्ता डीएस राणा ने दी  है।

गौरतलब है कि महेंद्र भट्ट ने हाल ही में हल्द्वानी में बयान दिया था कि महेंद्र भट्ट ने कहा था जिसके घर तिरंगा नहीं उसपर भरोसा नहीं किया जा सकता।
बीते दिनों महेन्द्र भट्ट ने हल्द्वानी में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा को लेकर बड़ा बयान दिया।

उन्होंने कहा कि देश उन लोगों को भरोसा नहीं कर सकता, जिनके घरों पर आजादी के दिन तिरंगा लहराता हुआ नहीं दिखाई देगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे उन्हें ऐसे घरों की तस्वीरें भेजें जिस पर तिरंगा नहीं लहराता नहीं दिखाई दे।

इससे समाज के लोगों को पता चल सकेगा ये वो तिरंगे का सम्मान नहीं करता है। उन्होंने कहा कि कहा कि तिरंगा लहराने में किसको परेशानी हो सकती है। इस तिरंगे को हाथ में लेकर लोग फांसी तख्ते पर लटके हैं। ये तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव में राष्ट्रवाद का प्रतीक है।

समाज का प्रत्येक व्यक्ति, हर नागरिक, पत्रकार , छात्र घर में तिरंगा लगाए।
महेंद्र भट्ट समय समय पर अपने बयानों से भी चर्चा में रहे हैं। कोरोनाकाल में उन्होंने दावा किया था कि गोमूत्र का सेवन करने से कोरोना नहीं होगा। साथ ही उन्होंने गोबर को जलाकर उसकी राख का लेप शरीर में लगाने की लोगों को सलाह भी दे दी थी।

उन्होंने दावा किया था कि ऐसा करने वाले को कोरोना नहीं होगा। भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के उत्तराखंड को लेकर विवादित बयानों के समर्थन में वह खड़ा रहे। वहीं, उन्होंने दूसरे धर्म को लेकर उठने वाले विवादों के बीच अपने कई तर्क देकर चर्चाओं को जन्म दिया।

इसमें हिंदू नाई की उन्होंने पैरवी भी की। विधायक रहते विधानसभा में वह अब आरक्षण खत्म करने की बात कर भाजपा को सांसत में डाल चुके हैं।

नागपुर में मिलेगी भट्ट को जानकारी कौन किन लोगों को रखा तिरंगा से परहेज : गोदियाल

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को यदि ये पता लगाना है कि किसके घर और तिरंगा नहीं लगा है, तो इसकी जानकारी के लिए नागपुर जाना होगा।

नागपुर में ही उन्हें इस बात की जानकारी मिल सकती है कि कौन लोग तिरंगे से परहेज करते आए हैं।सोशल मीडिया में चल रहे  एक बयान में  कहा कि उत्तराखंड में जिन लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा नहीं लगाया है,उसका लेखा जोखा नागपुर वालों से जाकर ले आएं, चूंकि तिरंगे से परहेज वहां के लोगों का था।

गोदियाल ने कहा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का ताजा बयान उनके पद की गरिमा को शोभा नहीं देता। उन्हें कोई भी बयान सोच समझकर देना चाहिए। भट्ट को यह समझ लेना चाहिए कि उत्तराखंड और पहाड़ के लोग  देश प्रेमी हैं और राष्ट्रध्वज का सम्मान करते आए हैं।

Leave a Reply