After Header-1

महंगाई पर हल्ला बोल रैली निकालेगी कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस महंगाई, जीएसटी और बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार केन्द्र सरकार पर निशान साध रही है। इसी क्रम में पार्टी 28 अगस्त को दिल्ली में महंगाई पर  हल्ला बोल रैली निकालेगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले हफ्तों में इस लड़ाई को मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की श्रृंखला के रूप में आगे लेकर जाएगी।

पार्टी 17 से 23 अगस्त के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों की मंडियों, खुदरा बाजारों और अन्य स्थानों पर आपसी विचार-विमर्श के लिए मंहगाई चौपाल आयोजित करेगी।

जिसका समापन 28 अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में मंहगाई पर हल्ला बोल रैली के रूप में होगा, जिसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे।

सभी प्रदेश कांग्रेस समितियां एक साथ राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर ह्यमंहगाई पर हल्ला बोल- दिल्ली चलोकार्यक्रम आयोजित करेंगी।

रमेश ने कहा कि भारत के लोग मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का खामियाजा भुगत रहे हैं। दही, छाछ, पैक किए हुए खाद्यान्न जैसे आवश्यक सामानों पर अत्यधिक करों के कारण महंगाई बढ़ रही है, जबकि सार्वजनिक संपत्ति को मित्र पूंजीपतियों को हस्तांतरित करने और दिशाहीन अग्निपथ योजना की शुरुआत से रोजगार की स्थिति को बद से बदतर हो रही है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन जनविरोधी नीतियों पर लोगों में जागरूकता फैलाती रहेगी और भाजपा सरकार पर इसकी गलत नीतियों को बदलने के लिए दबाव बढ़ाएगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.