After Header-1

मामूली कहासुनी से नाराज किशोरी ने गटका विषाक्त पदार्थ, मौत

अल्मोड़ा । जिले में एक नाबालिग ने विषाक्त पदार्थ गटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली है। परिजन किशोरी को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी के इस खौफनाक कदम के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि मोबाइल को लेकर हुए विवाद के बाद किशोरी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक चौखुटिया तहसील के टिम्टा गांव निवासी 14 वर्षीय निर्मला रावत पुत्री जमन सिंह रावत ने बुधवार देर रात विषाक्त पदार्थ खा लिया।

परिजनों को इसकी भनक लगी तो हड़कंप मच पड़ा। आनन फानन में किशोरी को रानीखेत अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है मोबाइल को लेकर मृतक व उसके परिजनों में विवाद हुआ। जिसके बाद युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। मृतक कक्षा 9वीं की छात्रा थी।

पंचायतनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि किशोरी की मौत किन कारणों से हुई इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.