जिस घर तिरंगा नहीं, कार्यकर्ता उस घर की लेंगे फोटो: भट्ट

राष्ट्रवाद की भावना को और गहरा करने सभी से झंडा फहराने की अपील

हल्द्वानी में हुआ जोरदार स्वागत, तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

हल्द्वानी । भाजपा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का हल्द्वानी में जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने शहीद चंद्रशेखर मिश्रा और पंडित दीन दयाल उपाध्याय को प्रतिमा में माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य हर घर में तिरंगा फहराने का है।

उन्होंने कहा कि जिस घर में तिरंगा लहराता हुआ नहीं दिखाई देता है तो वह घर की तरफ विश्वास की नजर से नहीं देखा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसे घर की फोटो साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रवाद की भावना को और गहरा करेगा।

यह दावा भट्ट ने बुधवार को नैनीताल रोड के एक रिसॉर्ट में भाजयुमो की तिरंगा यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर किया। इससे पहले भट्ट का रामपुर रोड के एक होटल में जोरदार स्वागत हुआ। यहां भट्ट को माला पहनाने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ सी लग गई।

बाद में भट्ट ने शहीद चंद्रशेखर मिश्रा और पंडित दीन दयाल उपाध्याय को याद किया और फूल अर्पित किए। बाद में नैनीताल रोड में जजी के सामने एक रिसॉर्ट में भट्ट ने तिरंगा यात्रा का उद्देश्य और इससे जुड़ने की अपील की। इस कार्यक्रम को महापौर डा. जोगेंद्रपाल सिंह रौतेला ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर विधायक सरिता आर्य, राम सिंह कैड़ा, डा. मोहन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, सुरेश भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, प्रकाश रावत, तरुण बंसल, भुवन जोशी, कुदंन लटवाल, संजय दुम्का, प्रदीप जनौटी, कमल नयन जोशी, सचिन, विशाल नेगी, योगेश रजवार, विनीत अग्रवाल, राकेश नैनवाल, प्रतिभा जोशी, दीपा रावत, कल्पना बोरा, अलका जीना, राधा , रेनु अधिकारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply