नैनीताल-भवाली राज्य मार्ग यातायात के लिये खुला

नैनीताल।  नैनीताल-भवाली राज्य मार्ग यातायात के लिये खुल गया है। फिलहाल हल्के वाहनों के लिये मार्ग को खोला गया है। जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल की ओर से आज यह जानकारी दी गयी। सुरक्षा के लिहाज से शाम साढ़े छह बजे से सुबह साढे पांच बजे तक इस मार्ग पर वाहनों को लिये प्रतिबंधित किया गया है। मार्ग पर निर्माण कार्य लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि अभी इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। जल्द ही मार्ग को भारी वाहनों के लिये भी खोल दिया जायेगा। पहाड़ी दरकने से यह राज्य मार्ग विगत 30 जुलाई को यातायात के लिये बंद हो गया था। यहाँ सड़क का बड़ा हिस्सा भी ढ़ह गया था। इससे पहाड़ों की ओर जाने वाला यातायात बाधित हो गया था।

Leave a Reply