बदले गए सहकारी बैंकों के महाप्रबंधक तथा सचिव

देहरादून । प्रदेश में कई सहकारी बैंकों के सचिव तथा महाप्रबंधकों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में संवर्ग प्राधिकारी सहकारी बैंक केंद्रीयत सेवा के सदस्य सचिव नीरज बेलवाल की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इस क्रम में जिला सहकारी बैंक उत्तरकाशी के सचिव/महाप्रबंधक मनोहर सिंह भंडारी को तत्काल प्रभाव से जिला सहकारी बैंक  लि.अल्मोड़ा में, जिला सहकारी बैंक लि.उधम सिंह नगर के उपमहाप्रबंधक  रामयज्ञ तिवारी  को बतौर प्रभारी  सचिव /महा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक लि.हरिद्वार में,जिला सहकारी बैंक लि.हरिद्वार के उप महा प्रबंधक चरण सिंह को बतौर प्रभारी सचिव /महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक उधम सिंह नगर में,जिला सहकारी बैंक लि. चमोली के सचिव/महाप्रबंधक रामपाल सिंह को जिला सहकारी बैंक लि. उत्तरकाशी में बतौर सचिव /महाप्रबंधक के पद पर,जिला सहकारी बैंक लि.हरिद्वार के सचिव/महा प्रबंधक सीके कमल को जिला सहकारी बैंक लि.देहरादून में बतौर सचिव /महाप्रबंधक के पद पर,उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लि. हल्द्वानी के उप महा प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह को जिला सहकारी बैंक लि.गढ़वाल (कोटद्वार)में बतौर प्रभारी सविच/महाप्रबंधक के पद पर तथा जिला सहकारी बैंक लि. टिहरी  के सचिव /महा प्रबंधक सौ सिंह  को जिला सहकारी बैंक लि.चमोली में बतौर सचिव /महा प्रबंधक के पद पर तथा  संजय  कुमार को जिला सहकारी बैंक लि. टिहरी में बतौर सचिव/महा प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.