जगदलपुर। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बरिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।बारिश के कारण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में इन्द्रवती, सकंनी, डंकनी और छोटे नदी नाले उफान पर हैं। इन्द्रवती नदी का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर चल रहा है।
वहीं बस्तर जिले के दो गांव टापू बन गए हैं। दक्षिण बस्तर क्षेत्र का 200 से अधिक गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से छुट गया है। वहीं उड़िसा क्षेत्र में आवागमन बंद है। अधिकारी जानकारी के अनुसार इन्द्रावती नदी का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर बह रहा हैं इससे सटे 200 से अधिक गांव भी प्रभावित हो रहें है। नगरनार नदी बोरना टापू बन चुका है।
वहां के लोगों को नगरनार शिवीर में लाने का प्रयास किया जा रहा है। जगदलपुर शहर के आस पास निचली बस्तियों में पानी घुस गया हैं। जिला प्रशासन बारिश को देखते हुऐ अलर्ट है। वही जगह-ंजगह राहत शिविर लगाए गए हैं। बीजापुर जिले में मोदकपाल नाला में पुल के ऊपर पानी बह रहा है। भोपालपटनम बीजापुर का संपर्क टुट चुका है। गीदम-ंबीजापुर का सम्पर्क टूटा, तुमनार नदी उफान पर है। सुकमा जिले में शबरी नदी तथा छोटे नदी नाले उफान पर है।