नोएडा से भगोड़े भाजपा नेता की तीर्थनगरी मिली लोकेशन!

ऋषिकेश । नोएडा की पॉश सोसायटी में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के तीर्थनगरी में होने की सूचना से उत्तराखंड पुलिस अलर्ट हो गई। श्रीकांत त्यागी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाई हुई है।

लेकिन तीर्थनगरी में श्रीकांत त्यागी नहीं मिला। सोमवार को मीडिया में खबर तैरती रही है कि श्रीकांत त्यागी की लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश या हरिद्वार में मिली है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उत्तराखंड में त्यागी  के लोकेशन की कोई जानकारी नहीं है।

एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने कहा कि उन्हें नोएडा के पुलिस कमिश्नर का फोन आया था, लेकिन ऋषिकेश में त्यागी के स्थान के बारे में कोई विशेष जानकारी उनके साथ साझा नहीं की गई थी। अगर कोई जानकारी हमारे साथ साझा की जाती है, तो हम कार्रवाई करेंगे।

इसके लिए पुलिस को अलर्ट मोड रखा गया है। सर्कल अधिकारी और एसएचओ ऋषिकेश को निर्देश दिए गए हैं।ऋषिकेश एसएचओ रवि सैनी ने बताया कि रविवार को उन्हें भी नोएडा पुलिस का फोन आया था कि एक टीम ऋषिकेश आएगी, लेकिन कोई टीम नहीं आई।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते नोएडा सेक्टर 93 के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला के साथ अभद्रता और गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। घटना के बाद से ही त्यागी फरार चल रहा है। नोएडा पुलिस त्यागी के कई संभावित ठिकानों पर छापे मार रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने त्यागी पर 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा भी की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.