After Header-1

दो महिलाओं की संदिग्ध मौत

हल्द्वानी । अलग- अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही महिलाओं के मौत के कारणों की तलाश की जाएगी।

जानकारी के अनुसार काबुल का बगीचा इन्द्रानगर निवासी मुस्कान पत्नी राशिद की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उससे मिलने लालकुआं से आई मुस्कान की बहन ने बताया कि उसे अचेतावस्था में डा. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसका आरोप है कि दो वर्ष पूर्व विवाह होने के बाद राशिद अक्सर मुस्कान के साथ मारपीट करता रहता था। साथ ही उसे खर्चे के लिए पैसे भी नहीं देता था। उसने मुस्कान की हत्या का आरोप लगाया है।

बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

इधर दिनेशपुर निवासी महिला की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पुष्पा विश्वास पत्नी दिनेश विश्वास को बेस अस्पताल ईलाज के लिए लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.