हटाए गए मदन कौशिक, महेंद्र भट्ट नये अध्यक्ष

देहरादून। अंततः मदन कौशिक को भाजपा हाईकमान ने हटाकर ही दम लिया। बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को नया अध्यक्ष बनाया गया है।

कौशिक को कहां की जिम्मेदारी दी जाएगी, अभी तक स्पष्ट नहीं है। पर इतना तय है कि मुख्यमंत्री धामी की यह बड़ी सफलता है। धामी शुरू से मदन कौशिक को हटाना चाह रहे थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.