कांग्रेस ने फूंका केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला

ऋषिकेश । केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी परवादून ने रानीपोखरी चौक में जिला अध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा के नेतृत्व में स्मृति ईरानी का पुतला दहन किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा ने कहा कि स्मृति ईरानी अपना आपा खो चुकी है और वह यह भी भूल गई कि संसद में शब्दों को किस तरह बोलना है। वह अहंकार के मद में कभी भी कुछ भी अनर्गल बयानबाजी करने लगती हैं। इसलिये ऐसा मंत्री को अपना इलाज करवाना चाहिये।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि स्मृति ईरानी अपनी बेटी के बार की पोल खुलने पर बौखला गई हैं और वह उस बौखलाहट में शब्दों पर काबू नहीं कर पा रही हैं। कहा कि स्मृति ईरानी को तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से हटा देना चाहिए।

इस मौके पर गौरव चौधरी, मोहित उनियाल, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, ऋषिकेश नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर रॉय, ब्लॉक डोईवाला अध्यक्ष मोहित नेगी, डोईवाला नगर अध्यक्ष रणजीत बबी, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद जगत नेगी, सभासद गौरव मल्होत्रा आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.