साइबर ठगी : एक और आरोपी हरियाणा से दबोचा

पिथौरागढ़ । साइबर ठगी के मामले में थाना बेरीनाग पुलिस ने एक और आरोपित को मेवात हरियाणा से गिरफ्तार किया है।बता दें कि लाखों रुपये की साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में थाना बेरीनाग और कोतवाली पिथौरागढ़ में मुकदमे दर्ज कर बीते मंगलवार को तीन लोगों को हरियाणा, दिल्ली व झारखंड से गिरफ्तार किया गया था।

जिसमें थाना बेरीनाग में एक शिकायतकर्ता ने उसके साथ 1 लाख 14 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने की तहरीर दी थी। उस मामले में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से एक और आरोपित मोइन खान पुत्र इकबाल, निवासी नवाबगढ़, थाना रोजका मेव, जिला मेवात को मेवात, हरियाणा से गिरफ्तार कर उसे सीआरपीसी की धारा 41(क) का नोटिस दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.