पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध वार्ड ब्वाय ने जहर गटका, मौत

हल्द्वानी । पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध एसटीएच के वार्ड ब्वॉय ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी वीरेंद्र कुमार (30) पुत्र खुशीराम डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय था। बताया जाता है कि बीती सात जुलाई को उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई।

इससे वीरेंद्र व्यथित रहने लगा। बीती सायं वह ड्यूटी से लौटा और घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। इससे उसकी हालत बिगड$ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.