भाजपा में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं : संजय राउत

मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है और वह उनके खिलाफ की जाने वाली किसी भी तरह की कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं।

राउत ने पत्रकारों से कहा, मैं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बारे में सब कुछ जानता हूं और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि असंवैधानिक तरीके से बनाई गई एकनाथ शिंदे- देवेंद्र फडणवीस की राज्य सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी।

उन्होंने शनिवार को पेनवेल में पार्टी की बैठक के दौरान बयान के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को धन्यवाद दिया और कहा कि भाजपा में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि असली शिवसेना पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.