After Header-1

6 कांवड़ियों की मौत से दहशत

हरिद्वार: अनियंत्रित डंपर ने कांवड़ियों को रौंद दिया। इस हादसे में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई। दो कांवड़ियों घायल भी हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह हादसा आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर सादाबाद के पास देर रात्रि 2:30 बजे हुआ। मृतक सभी ग्वालियर के रहने वाले थे। कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहा था। सादाबाद से चार किलोमीटर पहले बढ़ार चौराहे के पास पीछे से आ रहे अनयिंत्रित डंपर कांवड़ियों को रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय रनवीर,28 वर्षीय विकास, 30 वर्षीय जबर सिंह, 40 वर्षीय नरेश पाल, 30 वर्षीय मनोज और 40 वर्षीय रमेश पाल निवासीगण बांघीखुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर के रूप में हुई है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.