After Header-1

नदी की तेज बहाव में बही बुजुर्ग महिला, मौत 

नैनीताल । पिथौरागढ़ में नदी पार करते एक बुजुर्ग महिला तेज बहाव की चपेट में आ गयी और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने देर रात को महिला के शव ढूंढ निकाला।

पिथौरागढ़ पुलिससे से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली की भैंसखाल की रहने वाली एक महिला नदी पार करते वक्त पैर फिसलने से तेज बहाव की चपेट में आ गयी । तब से महिला का कोई पता नहीं है।

इसके बाद तत्काल नाचनी थाना पुलिस को सूचना दी गयी और मौके पर राहत व बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिये गये। नाचनी के थाना प्रभारी चंदन सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। मौके पर राहत व बचाव कार्य चलाया गया। रात में महिला का शव खेचुंवा गांव के पास से बरामद कर लिया गया।

महिला के गले में एक थैला भी था जो बुरी तरह से गले में कसा हुआ था। इससे अदांजा लगाया गया कि महिला कहीं जा रही थी और तेज बहाव की चपेट में आ गयी। पुलिस ने पंचायनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के पुत्र कुंदन राम की ओर से शव की शिनाख्त की गयी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.