After Header-1

उद्धव ठाकरे ने की घोषणा, द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना

मुंबई। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की घोषणा की है। हालांकि इस ऐलान के साथ ही शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि मुर्मू का समर्थन भाजपा का समर्थन नहीं है।

इससे पहले कल ठाकरे ने पार्टी के सांसदों के साथ अपने निवास मातोश्री पर बैठक की थी जिसमें 19 सांसद शामिल हुए थे। बैठक के बाद मीडिया में रिपोर्ट आयीं थी कि कम से कम 12 सांसदों ने पार्टी नेतृत्व में राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की जोरदार सिफारिश की थी। इन रिपोर्टों में यह भी कहा गया था कि शिवसेना के कुछ सांसदों ने श्री ठाकरे को यह समझाने का प्रयास किया था कि इस तरह के फैसले से भारतीय जनता पार्टी के साथ पुन: संवाद की संभावना बन सकती है।

ठाकरे ने कहा की यह उनका स्वयं का फैसला  है। पूर्व मुख्यमंत्री ने  कहा,  मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि  सांसदों की बैठक में कोई दबाव नहीं बनाया गया, यह मेरा फैसला है। आदिवासी क्षेत्र के शिव सैनिकों ने हमसे आग्रह किया था कि यदि मैं राष्ट्रपति बनाने के लिए किसी आदिवासी का समर्थन करुंगा तो उन्हें खुशी होगी। उनकी भावना का आदर करते हुए हमारी पार्टी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का एलान करती है।

श्रवण.मनोहर

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.