महंगाई और बेरोजगारी पर राहुल ने पीएम पर बोला हमला

नयी दिल्ली। देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के करण देश में महंगाई और बेरोजगारी जैसी कई समस्याएं बढ़ रही हैं। लोगों के जीवन में  संकट पैदा हो रहा है।

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे

गांधी ने कहा कि मोदी सरकार में एक तरफ पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं और दूसरी तरफ जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी के कारण दिक्कतें बढ़ रही हैं जबकि श्री मोदी लोगों को गुमराह करते हुए कर रहे हैं कि उनके जीवन की बाधाएं दूर की गई हैं।

गब्बर टैक्स की लूट और बेरोज़गारी की सुनामी आयी

गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री ने कहा- 133 करोड़ भारतीय हर बाधा से कह रहे हैं, दम है तो हमें रोको। भाजपा राज में, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें 157 प्रतिशत बढ़ीं, रिकॉर्ड-तोड़ महंगा पेट्रोल, गब्बर टैक्स की लूट और बेरोज़गारी की सुनामी आयी।असल में जनता प्रधानमंत्री से कह रही है- आपकी बनायी इन बाधाओं ने दम निकाल दिया है, अब रुक जाओ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.