After Header-1

साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ करीना कपूर करेंगी काम

मुंबई। साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ-साथ बॉलीवुड की हर एक्ट्रेस उनके साथ काम करना चाहती है। एक्टर के पास इन दिनों कईं सारे प्रोजेक्ट हैं। अभिनेत्री करीना कपूर प्रभास के साथ तेलगू फिल्म ‘स्प्रिट’ में काम करती नजर आ सकती हैं।

प्रभास बैक टू बैक टॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर बिजी चल रहे हैं। इन दिनों वह ‘सलार’ और ‘प्रोजेक्ट के ‘ जैसी फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं।अब उनकी नई फिल्म का बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘अर्जुन रेड्डी’ फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर बिजी चल रहे है।

साथ ही वह प्रभास के साथ फिल्म ‘स्प्रिट’ भी ला रहे हैं। चर्चा है कि प्रभास के अपोजिट ‘स्प्रिट’ में करीना कपूर की एंट्री हो सकती है। पहला मौका होगा जब करीना कपूर प्रभास जैसे सुपरस्टार के साथ स्क्रीन साझा करें। करीना कपूर इन दिनों ओटीटी डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं। वह ‘डिवोशन आफ सस्पेक्ट एक्स’ से जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखेंगी। उनके साथ इस सीरीज में जयदीप अहलावत और विजय वर्मा जैसे स्टार भी दिखेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.