रौतु की बेली के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत

नई टिहरी । जौनपुर ब्लाक के रौतु की बेली के समीप एक मारुति सेलेरियो कार के 400 मीटर खाई में गिर जाने से उसमें सवार कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 9.20 बजे देहरादून से उत्तरकाशी जा रही एक मारुति सेलेरियो कार अलमस से दो किमी पीछे संगकोटी तोक में अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

कार में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

मृतक की जेब से प्राप्त आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त अजय शर्मा पुत्र रामशरण शर्मा ईदगाह प्रकाश नगर देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकाला । मृतक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.