कर्नाटक : छेड़खानी को लेकर दो समूह में झडप, 18 लोग गिरफ्तार ,बागलकोट में तनाव

बालाकोट ।  कर्नाटक के केरूर में छेड़खानी को लेकर दो समूह में हुई साम्प्रदायिक झडप में चार लोगों घायल हुए है । इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बागलकोट में तनाव है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात दो गुटों में झगड़े हुई थी।

गुस्साई भीड़ ने कम से कम पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार रात आठ बजे तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है। बागलकोट जिला प्रशासन ने घटना को देखते हुए स्कूल और कॉलेज में छुट्टी की घोषणा कर दी। इस घटना में घायल अरुण कट्टिमणि, लक्ष्मण कट्टिमणि और चुंगी यमनूर पर तेज धारदार हथियार से हमला किया गया और बंदे नवाज गोकक के सिर में भी चोट आई है।

चारों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
आरापी यासिन ने अरुण और लक्ष्मण की बहन के साथ छेड़खानी की। जिसके बाद दोनों गुटों में विवाद छिड़ गया और यासीन ने 10-15 लोगों के साथ अरुण और लक्ष्मण पर हमला कर दिया।

इसके बाद अरुण और लक्ष्मण के दोस्त मौके पर पहुंचे और यासीन और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। इसके बाद केरूर बाजार में हिंसा भड़क उठी और बदमाशों ने गाड़यिों में आग लगा दी और पार्क किए गए दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ की। यहां तक कि हिंदू जागरण वेदिके के सदस्य भी कथित तौर पर झड़पों में शामिल थे। इससे पहले बागलकोट के उपायुक्त (डीसी) पी सुनीलकुमार ने कहा कि उन्होंने घटना के संबंध में लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.