विधायक ने किया मलवे से बन रही झील का निरीक्षण

डोईवाला। विधानसभा क्षेत्र विधायक बृज भूषण गैरोला ने सूर्यधार झील से 2 किलोमीटर आगे सैबुवाला गांव के समीप नदी में अत्यधिक मलवा आ जाने से बन रही झील का निरीक्षण किया। मौके पर प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान विधायक गैरोला ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में कोई जान माल की हानि ना हो उसके़ निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाया जाए। मौके पर विधानसभा संयोजक दीवान सिंह रावत जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत अतुल पुंडीर, अनिल कठेत, उर्मिला मनवाल, बलवंत रावत सुभाष रावत महिपाल कृशाली घनश्याम सिंह रावत सर्वेश रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.