फडणवीस ने किया ऐलान, महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे एकनाथ शिंदे।  शिंदे आज ही शपथ लेंगे।भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उनको समर्थन का ऐलान कर दिया है।एकनाथ शिंदे ने राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।

इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।शिंदे ने कहा कि भाजपा-शिवसेना और 16 निर्दलियों ने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इसके लिए राज्यपाल को विधायकों के समर्थन वाला पत्र दिया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पॉवर के पीछे नहीं है, हम मुख्यमंत्री बनने के लिए इनके साथ नहीं जा रहे हैं, हम हिंदुत्व के मुद्दे की वजह से उनके साथ जा रहे हैं।

ऐसे में भाजपा ने निर्णय किया है कि एकनाथ शिंदे को हम समर्थन देंगे।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने ऐलान किया कि एकनाथ शिंदे आज शाम साढ़े सात बजे महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। बीजेपी उनको समर्थन करेगी।

Leave a Reply