महाराष्ट्र :100-100 करोड़ में विधायकों को खरीदा गया : हरीश रावत,कहा- भाजपा के पास तीन बड़े कुशल इंजीनियर है ,इनकम टैक्स सीबीआई और ईडी

देहरादून । महाराष्ट्र मैं चल रहे राजनीतिक संकट को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश सिंह रावत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायकों को 100- 100 करोड़ रुपए में खरीदा गया है ।

रावत ने कहा कि भाजपा के पास तीन बड़े कुशल इंजीनियर है इनकम टैक्स सीबीआई और ईडी । हरीश रावत ने कहा कि विषम परिस्थितियों में महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सरकार चला रहे है इसके साथ ही बाला साहब ठाकरे की आत्मा शिव सैनिकों को सौगंध दिलाएगी की अपनी सरकार को बचाओ और शिंदे और जिन लोगों को खरीदा गया है उनके बहकावे में मत आओ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.