After Header-1

राजस्थान: सड़क दुर्घटना में पांच युवकों की मौत , प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ने दुख व्यक्त किया

जयपुर । राजस्थान के जालोर में कार के ट्रेलर से टकराने पर पांच युवकों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना पर प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने  दुख व्यक्त किया है। पुलिस के नुसार हादसा सोमवार देर रात करीब बारह बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे में आहोर क्षेत्र के चरली गांव निवासी रामाराम, कमलेश, छगन लाल , दिनेश और मौना राम की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाये।

मुख्यमंत्री एवं वसुंधरा राजे ने भी जताया दुख

हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहरा दुख जताया है। श्री गहलोत ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आहोर क्षेत्र में चरली गांव के पास हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवदेनाए व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें यह आघात सहन करने की शक्ति एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसी तरह डा पूनियां ने दुख जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की। श्रीमती राजे ने कहा कि सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.