नशे के 40 इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी । पुलिस ने नशे के 40 इंजेक्शनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपित मुरादाबाद से नशे के इंजेक्शन खरीदकर लाया था।

बनभूलपुरा पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इंदिरा नगर ठोकर के पास चेकिंग के दौरान रेलवे पटरी की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिस पर उसे धर दबोचा गया। उसके हाथ में मिले पन्नी की जब तलाशी ली गई तो उसमें नशे के 40 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मो सद्दाम पुत्र मो युसूफ नई बस्ती इंदिरा नगर बताया। उसने बताया कि वह नशे के इंजेक्शनों की खेप मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से आगे मछली बाजार के पास से रहने वाले बंटी सैनी नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया है। पुलिस आरोपी का इतिहास में खंगालने में जुट गई है। पुलिस टीम में एसआई मनोज यादव, का. मुन्ना सिंह, का. हरिकृष्ण मिश्रा शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.