मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीकृत रसोईघर का किया निरीक्षण

वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यालयों के बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए स्थानीय अर्दली बाजार के एलटी कॉलेज परिसर में 24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार केंद्रीकृत रसोईघर का निरीक्षण किया।

वाराणसी जिले में कुल 1143 परिषदीय विद्यालय हैं। अक्षय पात्र फाउंडेशन ने केंद्रीयकृत रसोई की शुरुआत जुलाई से करने का लक्ष्य रखा है। 25 हजार बच्चों को इससे भोजन मिलेगा। अक्षय पात्र के शुरु होने के 06 माह बाद रसोईघर की क्षमता बढ़ाकर एक लाख तथा 01 वर्ष बाद दो लाख करने का लक्ष्य रखा गया है।

निश्चित रूप से केन्द्रीकृत रसोई की शुरुआत होने से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को मध्याह्न भोजन बनवाने से निजात मिलेगी। वही बच्चों को अब मशीनीकृत आधुनिक रसोई से शुद्ध व पौष्टिक गरमा गरम मध्याह्न भोजन (एमडीएम) मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने सिकरौल स्थित चाइल्ड केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया। चाइल्ड केयर सेंटर में छोटे-छोटे बच्चों को देख मुख्यमंत्री ने बच्चों व उनके परिजनों से उनका कुशलक्षेम भी जाना। साथ ही बच्चों को उपहार भी वितरित किए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने होम के निदेशक डॉ. सत्यजीत प्रधान से इसकी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। वर्तमान में इस होम में कुल 18 बच्चे भर्ती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.