After Header-1

घर से पैदल 100 किलोमीटर दूर चलकर मिली महिला

नैनीताल । गुरुवार को 36 वर्षीय महिला हेमा पांडे पत्नी प्रकाश पांडे निवासी ग्राम पलौली पोस्ट दुड़म तहसील भनोली थाना दन्या जिला अल्मोड़ा घर से बिना बताए गायब हो गई थी।

बताया गया कि महिला को अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर पैदल जाते देखा गया था। यह महिला शुक्रवार को दन्या से करीब 100 किलोमीटर दूर खैरना चौकी क्षेत्र में पाडली के पास मिल गई।
खैरना के चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को महिला के पति प्रकाश पांडे और अन्य परिजन उसे ढूंढते हुए पुलिस चौकी पहुंचे और उसकी तलाश में मदद मांगी।

इस पर पुलिस ने उसका फोटो लेकर उसको ढूंढ खोज की तो उसे अल्मोड़ा की ओर से काकड़ीघाट सहित कई स्थानों पर पैदल चलते हुए देखने और पाडली में एक दुकान पर बैठे होने की बात प्रकाश में आई। इस पर उसे बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया गया हे कि उसका मानसिक स्वास्थ्य खराब चल रहा था। महिला तीन बच्चों की मां है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.