After Header-1

महाराष्ट्र में आज बड़ा राजनीतिक उलटफेर ? विधायक पहुंच रहे हैं फडनवीस के घर

मुंबई। महाराष्ट्र मैं राजनीतिक संकट के बीच पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता देवेन्द्र फडनवीस के घर पर विधायकों के मिलने का सिलसिला जारी है। वही शिव सेना में भगदड़ मची हुयी है। उद्धव ठाकरे के संपर्क में नहीं आ रहे हैं शिवसेना के विधायक।

उद्धव के सरकारी बांग्ला छोड़ने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में उलट फेर की संभावनाएं बनी हुई है। एकनाथ शिंदे के साथ कुल 42 विधायक हो गये हैं। रिपोर्ट है कि शिव सेना के चार और विधायक सूरत से गुवाहाटी जाने की राह में हैं।

बागी लगा रहे हैं बाल ठाकरे और शिंदे का नारा

श्री शिंदे ने गुवाहाटी के होटल में 42 विधायकों के साथ वीडियो भेजा है जिसमें उनके समर्थक दिवंगत बाल ठाकरे और श्री शिंदे के नाम का नारा लगा रहे हैं। उन्होंने शिव सेना पार्टी नहीं छोड़ी है, यह उनके विधायकों के नारों से भी स्पष्ट हो रहा है। बागी विधायक श्री बाल ठाकरे के नाम का नारा लगा रहे हैं।

इसी बीच महाराष्ट्र की राजनीतिक अस्थिरता उस समय बढ़ गयी जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का उनके खेमे के कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो सका, ऐसा लगता है कि वे एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं ।

शिवसेना के विधायक जिनसे संपर्क नहीं हो रहा है उनमें मुंबई में कुर्ला नेहरुनगर से मंगेश कुडालकर, दादर माहिम से सदा सरवनकर, चांदिवली निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप लांडे, सावंतवाड़ी निर्वाचन क्षेत्र से दीपक केसरकर और रामटेक निर्वाचन क्षेत्र से आशीष जयसवाल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उद्धव सरकार की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

इस बीच एक तरफ श्री ठाकरे का साथ छोड़ने वाले विधायकों की संख्या बढ़ती जा रही है तो दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे का समर्थन करने वाले विधायकों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

शिवसेना के 40 से अधिक विधायक श्री शिंदे के साथ हैं, जिससे श्री ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। इसी दौरान श्री शिंदे अपने सहयोगी विधायकों के साथ गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं। कल रात चार और विधायक गुलाबराव पाटिल (कैबिनेट मंत्री), योगेश कदम, चंद्रकत पाटिल और मंजुला गावित शिंदे उनके दल में शामिल हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.