घर से बाहर बुलाकर जान से मारने के प्रयास

रुड़की। फोन कर घर से बाहर बुलाकर लाठी-डंडों से मारपीट करने के साथ ही गला घोट कर जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ बलवा व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली को रामपुर निवासी शमशाद ने तहरीर देकर बताया कि गुरुवार देर शाम तालिब ने फोन कर घर के बाहर जरूरी काम से बात करने के लिए बुलाया था।

मस्जिद के पास आने पर तालिब ने अपने साथियों के साथ गला घोंट कर जान से मारने का प्रयास किया और लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे मुंह पर गंभीर चोट लगी। शोर-शराबा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि गुलशनव्वर, हैप्पी, मोटा, मुश्ववर और तालिब निवासी रुडक़ी के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.