नैनी झील से महिला का शव बरामद, शहर में फैली सनसनी

नैनीताल। सरोवरनगरी नैनीताल में नैनी झील से गुरुवार को एक महिला का शव बरामद हुआ है। इससे शहर में सनसनी फैल गयी। शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठंडी सड़क पर आज सुबह की सैर को निकले लोगों को झील में शव तैरता हुआ नजर आया। पुलिस को तुरंत सूचना दी गयी। मल्लीताल कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया।

शव की शिनाख्त कमला गिरी पत्नी किशन गिरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमला कि मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी। वह बुधवार को बाजार आयी थी और बच्चों को वापस भेजने के बाद घर नहीं लौटी। परिजन उसकी रात भर ढूंढखोज करते रहे।

शव मिलने की सूचना पर परिजन आज सुबह बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे और उन्होंने महिला की शिनाख्त की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Leave a Reply