After Header-1

मोदी से मिले मुख्यमंत्री, विकास के लिए लगाई अर्जी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नयी दिल्ली में  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखण्ड विकास के लिए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग के लिये मुख्यमंत्री ने    आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से उत्तराखण्ड के लिये जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि को जून, 2022 के आगे बनाए रखने, उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं शोध संस्थान की एक शाखा स्थापित किये जाने, कुमांऊ मण्डल के पौराणिक मन्दिरों को जोड़े जाने के उद्देश्य से मानस खण्ड मन्दिर माला मिशनको स्वीकृति दिये जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ एयरस्ट्रिप से हवाई सेवाओं के शीघ्र एवं सुचारू संचालन के लिये संबंधित को निर्देशित किये जाने के साथ ही टीएचडीसी इण्डिया लि. की इक्विटी शेयर धारिता में उत्तर प्रदेश के 25 प्रतिशत अंशधारिता को उत्तराखण्ड राज्य को स्थानान्तरित करने में केंद्र से सहयोग का भी अनुरोध किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.