राष्ट्रपति चुनाव: श्रीमती मुर्मू को जेड प्लस सुरक्षा,  मुर्मू ने अपने पैतृक गांव के कई मंदिरों में  की पूजा-अर्चना

भुवनेश्वर।  झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर श्रीमती मुर्मू को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है।  श्रीमती मुर्मू ने अपने पैतृक गांव रायरंगपुर के कई मंदिरों के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

उन्होंंने पूजा अर्चना करने से पहले शिव मंदिर परिसर की सफाई की। उन्होंने रायरंगपुर में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का भी दौरा किया। श्रीमती मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग उम्मीदवार बनाया गया है।

यदि श्रीमती मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती हैं तो वह देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली ओडिशा की पहली महिला होंगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए श्रीमती मुर्मू का उम्मीदवार बनाने पर उन्हेंं बधाई दी। जो वर्तमान में रोम में हैं।

इसके अलावा केंद्रीय और जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री बिसेश्वर टुडू और भारतीय जनता पार्टी ओडिशा राज्य इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती ने उन्हें बधाई दी। पटनायक ने कहा, देश के सर्वोच्च पद के लिए राजग के उम्मीदवार के रूप में घोषित होने पर श्रीमती मुर्मू को बधाई।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मेरे साथ इस पर चर्चा की तो मुझे खुशी हुई। यह वास्तव में ओडिशा के लोगों के लिए गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे विश्वास है कि श्रीमती मुर्मू देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण स्थापित करेंगी। भाजपा नेता मोहंती ने कहा कि राजग से श्रीमती मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई।

Leave a Reply