After Header-1

महाराष्ट्र में राजनीतिक बवाल, शिवसेना के सिपाही एकनाथ शिंदे ने की बगावत , कांग्रेस ने बुलाई बैठक, शाह से मिले नड्डा

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र में राजनीतिक बवाल जारी है। शिवसेना के विधायक एकनाथ शिंदे दो दर्जन से अधिक विधायकों को लेकर अपने साथ गुजरात पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक 25 से 30 विधायक गुजरात के एक होटल में ठहरे हुए हैं। ऐसे में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और सहयोगी एनसीपी नेता शरद पवार ने अपने अपने विधायकों की आपात बैठक बुलाई है। इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है।

वहीं दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि आधे घंटे चली इस बैठक में महाराष्ट्र के हालिया सियासी हालात को लेकर चर्चा हुई है।

वर्तमान परिस्थिति में देखें तो भाजपा किसी जल्दबाजी में नजर नहीं आ रही है। भाजपा गंभीरता से पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जानकारी यह भी है कि देवेंद्र फडणवीस फिलहाल दिल्ली में है और यहां आलाकमान से मुलाकात कर रहे हैं।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि उनकी विधायकों से बात हुई है और उन्हें गुजरात में बंधक बना कर रखा गया है। उनमें से कुछ विधायक वापस आना चाहते हैं लेकिन उन्हें आने नहीं दिया जा रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.