उत्तराखंड में मंकीपॉक्स का बढ़ा खतरा, अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार मंकीपॉक्स वायरस का खतरा बढ़ रहा है। उत्तराखंड में अलर्ट भी जारी है। रुड़की में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिला है। संदिग्ध मरीज का सैंपल लेकर उसे होम आइसोलेट कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक की उम्र 34 साल है। वो मोहम्मदपुरा क्षेत्र मे रहता है और एक स्टील फैक्ट्री में काम करता है। तबीयत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में लाया गया था।
युवक में मंकीपॉक्स के कुछ लक्षण दिखने पर डॉक्टर ने सीएमओ कार्यालय को मामले की सूचना दी। बताया जा रहा है कि मरीज का सैंपल लेकर अस्पताल की लैब में रखवा दिया गया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.