अग्निपथ योजना और युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य के अगुवाई में कांग्रेसियों ने रखा उपवास 

नैनीताल। अग्निपथ योजना व युवाओं पर हल्द्वानी में लाठीचार्ज के विरोध में प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य के अगुवाई में कांग्रेसियों ने उपवास किया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व यशपाल आर्य ने अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है।

सरकार ने दो साल से चल रही भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। यह युवाओं के साथ धोखा है। विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता व कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने योजना को वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज की भी निंदा की।

कांग्रेसियों की ओर से योजना के विरोधस्वरूप शाम को मशाल जुलूस निकालने की तैयारी है। पुलिस की ओर से आज शहर में भारी सुरक्षा बंदोबस्त रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.