अग्निपथ : बलिया और अलीगढ़ में आगजनी, अब तक 100 उपद्रवियों गिरफ्तार

अलीगढ़। केंद्र सरकार की नई योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ यूपी के अलीगढ़ में पुलिस स्टेशन में ही आग लगा दी। वहां खड़े वाहन को भी फूंक दिया। उत्तर प्रदेश के क़ानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि आज जुमे की नमाज के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

अग्निपथ योजना के ख़िलाफ़ कुछ युवाओं के द्वारा आक्रोश दिखाया गया है। 17 जगहों पर विरोध प्रदर्शन की सूचना है। बलिया और अलीगढ़ में आगजनी की घटनाएं हुईं हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर छिटपुट घटनाएं हुईं हैं, जिसे पुलिस द्वारा नियंत्रित कर दिया गया है।

बलिया रेलवे स्टेशन पर आगजनी , अब तक 100 उपद्रवियों गिरफ्तार

यूपी के बलिया में शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर आगजनी और तोड़फोड़ की गई। बलिया की डीएम सौम्या अग्रवाल के मुताबिक, अब तक 100 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है और कार्रवाई की जा रही है। मथुरा और आगरा में भी जबरदस्त उपद्रव हुआ। वाराणसी में भी उपद्रवियों ने हंगामा किया। यहां सरकारी बस स्टेशन पर भीड़ अचानक घुसी और बसों पर हमला बोल दिया। कई बसों में तोड़फोड़ की गई।

Leave a Reply