After Header-1

10 जून को हुए  रांची में हिंसा के बाद  पटरी पर लौट रही जिन्दगी

रांची। 10 जून को हुए झारखंड की राजधानी रांची में हिंसा के बाद स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है और कुछ थाना क्षेत्र को शहर के अधिकांश हिस्सों में दुकानें खुली है, वाहनों का परिचालन सामान्य दिनों की तरह है और सरकारी कार्यालय, बैंक और शैक्षणिक संस्थान एवं कोचिंग संस्थान भी खुल गये हैं।

हालांकि एहतियात के तौर पर कुछ निजी स्कूल आज भी बंद है और कई दुकानें एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी बंद है। मेन रोड और अपर बाजार में आज भी सड़कें सुनसान है और इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। दूसरी तरफ अब झारखंड पुलिस की ओर से कार्रवाई तेज कर दी गयी है।

पुलिस की अलग-अलग टीम विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है और एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि बिहार के मंत्री नितिन नवीन के काफिले पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया है रांची पुलिस ने हिन्दपीढ़ी इलाके में रविवार देर रात से छापेमारी अभियान शुरू की। इस छापेमारी अभियान में रांची के आधा दर्जन से अधिक थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।

पुलिस टीम ने रांची के हिन्दपीढ़ी, निजाम नगर, छोटा तालाब, नाला रोड, सेंट्रल स्ट्रीट समेत कई इलाकों में सघन छापेमारी की गयी और इस दौरान कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। हिरासत में लिये गये सभी युवकों को अलग-अलग थानों में रखकर पूछताछ की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.