चारधाम :16 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे धाम

देहरादून । चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है आज तक साढ़े सोलह लाख तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच गये हैं साढ़े 16 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच गये है।

चारो धामों में यात्रा सुचारू है तथा मौसम सामान्य है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से आज तक 569992 तीर्थयात्री धाम पहुंच गये। श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से आज तक 540044 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच गये।

इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 55366 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।
श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 306340 तथा श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 230448 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंच गये है।अभी तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग-1110036 है ।
श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 536788 रही।‌ आज तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 1646824( सोलह लाख छयालीस हजार आठ सौ चौबीस ) है। कपाट खुलने की तिथि 22 मई से अभी तक श्री गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 42074 रही है।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम तीर्थयात्रियों के आंकड़े श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति/ पुलिस- प्रशासन/ आपदा प्रबंधन / चारधाम यात्रा प्रशासन / गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के सहयोग से लोकसूचनार्थ जारी किये गये है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.