After Header-1

नहाते वक्त पांच वर्ष की आशी गंगा में फिसली

ऋषिकेश । नहाते वक्त पांच वर्ष की आशी चौरसिया गंगा नदी में बह गयी। फिलहाल SDRF का सरच अभियान जारी है। घटना रविवार सुबह की है।

अशोक नगर दिल्ली निवासी अमरनाथ परिवार संग ऋषिकेश आये थे। वेदांत आश्रम शीशम झाडी स्थित गंगा नदी किनारे स्नान करने गए उनके साथ उनकी पत्नी भी थी। आशी को भी नहला रहे था।

अचानक आशी हाथ से फिसल गयी और देखते देखते गंगा नदी में ओझल हो गयी। तुरंत पुलिस, SDRF को सूचना दी गयी। फिलहाल अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पहाड़ों में पानी गिरने से पानी का रंग भी मटमैला हो रखा है और पानी का बहाव भी काफी तेज है।

ऐसे में SDRF काफी मशक्कत की पड़ रही है।SDRF ढालवाला के अधिकारी सब इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण अपनी टीम के साथ मौके पर गए हैं। फिलहाल SDRF का सर्च अभियान जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.